नेपानगर में आज जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुरहानपुर जिले के नेपानगर में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे
बुरहानपुर। जिले के नेपानगर में आज आयोजित जनजातीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर सीएम क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन कार्यों से नेपानगर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण भी करेंगे।
जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र नेपानगर में आयोजित इस सम्मेलन में जनजातीय समुदाय के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, आजीविका मिशन और वन विभाग की ओर से “विकास प्रदर्शनी” भी लगाई जाएगी।
Varsha Shrivastava 
