इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 41 लोग अब भी लापता, कई यात्रियों ने समुद्र में लगाई छलांग

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक यात्री फेरी में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता हैं। 225 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 41 लोग अब भी लापता, कई यात्रियों ने समुद्र में लगाई छलांग

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लग गई. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव दल समुद्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

सुराबाया से मकासर जा रही थी फेरी

जानकारी के मुताबिक, फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर जा रही थी। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही जहाज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फेरी को अपनी चपेट में ले लिया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

271 लोग थे सवार, 225 को बचाया गया

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, फेरी में कुल 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद कई जहाजों और बचाव दलों की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग अब भी लापता हैं।

धुएं से घिरी फेरी, यात्रियों ने लगाई समुद्र में छलांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फेरी के ऊपरी हिस्से से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। आग तेजी से पूरे जहाज में फैलती नजर आती है। जान बचाने के लिए कई यात्री लाइफ जैकेट पहनकर जहाज के किनारे पहुंचे, जबकि कुछ लोगों ने समुद्र में छलांग भी लगा दी।

आग लगने की वजह का नहीं चला पता

फिलहाल अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।