Japan के Kumamoto में 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा टला
Kyushu में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटको से दहला Japan, 48 हजार घरों की बिजली कटी, सड़कें उखड़ी
Tokyo। Japan के Kyushu Island के Kumamoto क्षेत्र में मंगलवार को 6.8 Magnitude का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई थी। भूकंप के तेज झटकों के बाद Japan Meteorological Agency (JMA) ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। जिसे बाद में वापस ले लिया गया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में Kumamoto Coast के पास 10 Kilometer की गहराई पर स्थित था।
48 हजार घरों की बिजली कटी, सड़कें उखड़ी
भूकंप के झटकों से 48 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि बिजली बहाल करने का काम जारी है। भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। कई जगह आग लगने और लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
झटके महसूस होते ही स्थानीय प्रशासन ने Emergency Alert जारी कर लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Authorities ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और Disaster Response Agencies पूरी तरह अलर्ट पर हैं। राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है और तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल Japan Meteorological Agency (JMA) और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन संभावित आफ्टरशॉक और समुद्री गतिविधियों को देखते हुए निगरानी लगातार जारी है।
Varsha Shrivastava 
