Nishatpura Railway Station का आज CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
भोपाल के Nishatpura Station को बड़ी सौगात, Malwa Express और Somnath Express का स्टॉपेज 28 जुलाई से शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Bhopal। राजधानी के Nishatpura Railway Station से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से संचालित इस स्टेशन पर अब Malwa Express और Veraval–Jabalpur Somnath Express का आधिकारिक ठहराव 28 जुलाई से शुरू किया जा रहा है।

इस नई सुविधा का शुभारंभ सोमवार शाम 5 बजे आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav करेंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।
Railway अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी
भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (IRTS) Saurabh Kataria ने बताया कि Nishatpura Railway Station लंबे समय से संचालित स्टेशन है और यहां से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Malwa Express और Somnath Express का नियमित ठहराव शुरू किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री Rajendra Shukla, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री Vishvas Sarang, सांसद Alok Sharma, West Central Railway के महाप्रबंधक Dilip Singh, भोपाल मंडल रेल प्रबंधक Pankaj Tyagi सहित जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई सुविधा से Nishatpura Railway Station का महत्व और बढ़ेगा। यात्रियों को अब इन प्रमुख ट्रेनों में सफर करने के लिए भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे का मानना है कि भविष्य में भी यात्रियों की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अन्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
Varsha Shrivastava 
