Mauganj के बढ़ैया गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खुदकुशी का कारण अज्ञात, जांच पुलिस जांच में जुटी

Mauganj के बढ़ैया गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट। 

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बढ़ैया गांव मे एक 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हनुमना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ैया गांव निवासी अतुल बारी पिता प्रेमचंद बारी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्यवाही उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और गांव के अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मौत के पीछे पारिवारिक, आर्थिक या अन्य किसी कारण की संभावना को देखते हुए सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।