ऑटो किराये को लेकर सड़क पर बवाल, महिला और चालक में मारपीट
सिंगरौली के कोतवाली और नवानगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मुख्य माजन मोड़ चौराहे पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑटो किराये को लेकर एक महिला यात्री और चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और करीब 15 मिनट तक वहां भारी हंगामा होता रहा।

