TMC के बागी सांसदों का NCPI में विलय, BJP-NDA के साथ काम करने का दावा

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय। 3 साल पहले पति-पत्नी द्वारा बनाई पार्टी की नारा था दलबदलू नेताओं को नकारो

TMC के बागी सांसदों का NCPI में विलय, BJP-NDA के साथ काम करने का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब Mamata Banerjee की पार्टी Trinamool Congress (TMC) के 28 में से 20 लोकसभा सांसदों ने अलग होकर नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसदों ने Bharatiya Janata Party (BJP) और NDA गठबंधन के साथ काम करने की बात कही है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। 

3 साल पहले कपल ने पार्टी की नींव रखी थी

बताया जा रहा है कि NCPI नाम की यह पार्टी साल 2023 में पश्चिम बंगाल के एक दंपति उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू ने स्थापित की थी। पार्टी के दस्तावेजों के अनुसार, उत्तिया कुंडू अध्यक्ष और उनकी पत्नी कोषाध्यक्ष हैं। उत्तिया ने खुद को बंगाली न्यूजपेपर का एडिटर और टीचर बताया है। वहीं उनकी पत्नी शेउली को कलकत्ता हाईकोर्ट की वकील बताया गया है। पार्टी का कार्यालय हावड़ा के बानीपुर इलाके में बताया गया है। वहीं, पार्टी के अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं को लेकर की गई पोस्ट भी चर्चा में रही है।

चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार, NCPI ने 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उन्हें बहुत कम वोट मिले। पार्टी का कुल वोट प्रतिशत बेहद सीमित रहा और अधिकांश सीटों पर उसके उम्मीदवार NOTA से भी पीछे रहे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि पार्टी को चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 1.13 लाख रुपये का ही चंदा प्राप्त हुआ था।

बागी सांसदों ने की अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग

खबरों के मुताबिक, टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। सांसदों के बयान के अनुसार, वे अब केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

इसके अलावा बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की है। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि TMC के दो-तिहाई लोकसभा सांसदों ने अलग गुट के रूप में मान्यता देने के लिए पत्र सौंपा है। हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे।