प. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में चुनाव
सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता भी लागू।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 फेज में वोटिंग होगी। असम, केरल, पुडुचेरी में जहां 9 अप्रैल तो वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में मतदान होगा।
सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घेषित किए जाएंगे। पांचो राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है। बता दें, पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
साल 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में जहां 8 चरणों में चुनाव हुए थे। वहीं, असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।

आचार संहिता लागू, अब कोई राज्य नई घोषणाओं के ऐलान नहीं कर सकता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई राज्य नई घोषणाओं के ऐलान नहीं कर सकता। हिंसा को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा। अभी तक जो घटनाएं हुईं वे आचार संहिता लागू करने के पहले हुईं। आज के बाद एक्शन लिया जाएगा।
CEC ने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 326, चुनाव आयोग को यह दायित्व देता है कि वह पात्र लोगों को सूची में रखे। जो मतदाता 18 साल के हैं, भारत के नागरिक हैं। मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा। वोट देने के बाद उसे वापस ले सकेंगे।
Varsha Shrivastava 
