भोपाल में गौमाता के सम्मान में उतरी मुस्लिम कमेटी, राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम कमेटी ने गौमाता के साथ हो रहे अत्याचार और गोकशी के मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही प्रदेश में गौवंश की स्थिति पर चिंता जताई।
भोपाल: प्रदेश में गौमाता के साथ हो रहे अत्याचार और गोकशी के बढ़ते मामलों के विरोध में आल इंडिया मुस्लिम कमेटी सड़क पर उतर आई। राजधानी भोपाल में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गोवंश के सम्मान में नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने की कोशिश की।
गोकशी के खिलाफ जताया कड़ा विरोध
आल इंडिया मुस्लिम कमेटी के सदस्यों ने कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की हैं।
गौमाता के सम्मान को लेकर उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इससे गौवंश की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश में गौमाता की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।
sanjay patidar 
