गंभीर को रूखा होने की जरूरत नहीं, सौरव गांगुली की सलाह- ऐसे बनेंगे और बेहतर कोच
सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को सलाह दी कि उन्हें रूखा या कठोर होने की जरूरत नहीं है. जानें क्या कहा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कोच के व्यवहार और प्रदर्शन को लेकर.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir को लेकर एक बड़ी और साफ सुथरी सलाह दी है. गांगुली का मानना है कि गंभीर को अपने व्यवहार में ज्यादा सख्ती दिखाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि गंभीर एक शानदार इंसान हैं और उनके अंदर जीतने की जबरदस्त भूख है, लेकिन उनका रूखा रवैया कभी-कभी गलत संदेश दे सकता है.
"गंभीर को रूखा होने की जरूरत नहीं"
गांगुली ने कहा,
"गंभीर कभी-कभी रूखे या कठोर नजर आते हैं, लेकिन वो एक सच्चे कॉम्पिटिटर हैं. उन्हें ऐसा होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो एक अच्छे इंसान हैं. मैंने उनके साथ खेला है, वो सिर्फ जीतना चाहते हैं."
गौरतलब है कि गंभीर की अटैकिंग पर्सनालिटी क्रिकेट जगत में हमेशा चर्चा में रही है. खिलाड़ी के तौर पर भी और अब कोच के रूप में भी उनका यही अंदाज दिखता है. हालांकि कई बार उनकी आक्रामकता विवादों का कारण भी बन जाती है, जैसे Virat Kohli के साथ IPL में हुई बहस.
टीम फर्स्ट एप्रोच की तारीफ
गांगुली ने गंभीर की सोच की तारीफ करते हुए कहा कि वो टीम को हमेशा खिलाड़ियों से ऊपर रखते हैं. वो टीम को प्लेयर्स से ऊपर रखते हैं, ये बहुत अच्छी बात है. गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी कोचिंग में भारत ICC Champions Trophy 2025 और ICC Men's T20 World Cup 2026 जैसे बड़े खिताब जीत चुका है.
असली टेस्ट अभी बाकी
गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि गंभीर इस चुनौती को संभाल सकते हैं, लेकिन वहां की परिस्थितियां आसान नहीं होंगी.
टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत
गांगुली ने रेड बॉल क्रिकेट को लेकर भी अहम सलाह दी. उन्होंने कहा कि गंभीर को पिच पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय टीम के प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए.
"उन्हें विकेट के बारे में कम सोचना चाहिए. घरेलू मैदानों पर टर्निंग विकेट बनाने की जरूरत नहीं है."
उन्होंने इंग्लैंड सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छी पिचों पर टीम बेहतर प्रदर्शन करती है और असली टेस्ट भी वहीं होता है.
आगे क्या?
गौतम गंभीर IPL 2026 के बाद अपनी कोचिंग जिम्मेदारियां फिर से संभालेंगे. इसके बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी, फिर इंग्लैंड दौरे पर लंबी व्हाइट बॉल सीरीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली की सलाह के बाद गंभीर अपने अंदाज में बदलाव करते हैं या नहीं.
shivendra 
