भोपाल में भिंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर किया गया विचार-विमर्श
भोपाल। राजधानी स्थित निवास पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में भिंड जिले की भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और विचार भी साझा किए। इन सुझावों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सार्थक संवाद किया गया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर दिया गया जोर
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद को बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं मेहगांव विधायक राकेश शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, भिंड जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया और महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ की संयोजक ममता भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Varsha Shrivastava 
