मुंबई के धारावी की झुग्गियों में लगी आग! बांद्रा-माहिम लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित

मुंबई के धारावी में झुग्गियों में लगी आग के कारण बांद्रा-माहिम के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं।

मुंबई के धारावी की झुग्गियों में लगी आग! बांद्रा-माहिम लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित
GOOGLE

22 नवंबर को मुंबई के धारावी में रेलवे ट्रैक के पास बसी झुग्गियों में आग लग गई। आग दोपहर करीब 12.30 बजे धारावी के हार्बर लाइन लोकल ट्रेन की पटरियों के पास लगी, जिससे बांद्रा और माहिम के बीच लोकल ट्रेन की सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आग धारावी के 60 फुट चौड़े रास्ते पर नवरंग परिसर के अंदर की बस्ती से शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने कई झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। 4 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि कई झुग्गियां जल कर खाक हो गईं। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।