शहडोल के सोहागपुर गोशाला में चार मवेशियों की मौत, गोशाला में श्रमता से अधिक रह रहे थे मवेशी, विभाग ने शुरू की जांच
शहडोल सोहागपुर जनपद के बरुका रोहनिया स्थित गोशाला में शनिवार तड़के अचानक चार मवेशियों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पशु विभाग के डॉक्टर और अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
शहडोल सोहागपुर जनपद के बरुका रोहनिया स्थित गोशाला में शनिवार तड़के अचानक चार मवेशियों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पशु विभाग के डॉक्टर और अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
100 की श्रमता वाले गोशाला में थे 350 मवेशी
बता दें कि गोशाला में 100 मवेशियों के रहने की जगह है. लेकिन श्रमता से अधिक 350 से अधिक मवेशी रखे गए थे. लेकिन, गोशाला महिला स्व सहायता समूह की ओर से संचालित किया जा रहा था. श्रमता से अधिक मवेशियों के होने की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही है.
गोशाला के केयरटेकर सूरज यादव ने बताया कि मृत मवेशी पहले से कमजोर थे. उन्हें समय पर भोजन दिया गया था. लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.
विभाग ने मामले की जांच का दिया आश्वाशन
पशु विभाग ने मवेशियों की मौत के बाद स्क्रीनिंग की. किसी गंभीर बीमारी के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है. विभाग ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है. साथ ही कहा है कि समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की जाएगी. पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गौशालाओं में मवेशियों की संख्या नियंत्रित करने का सुझाव दिया गया है.
shivendra 
