TV एक्टर हितेन तेजवानी और पत्नी गौरी ने रीवा की समाजसेवी मधु सिंह को भेजा खास वीडियो मैसेज
सेलिब्रिटी कपल हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने मुंबई से रीवा की समाजसेवी मधु सिंह के लिए धन्यवाद और सराहना का वीडियो मैसेज भेजा।
टेलीविजन के फेमस एक्टर और बिग बॉस फेम सेलिब्रिटी हितेन तेजवानी और उनकी पत्नी गौरी प्रधान तेजवानी ने रीवा की रिटायर्ड महिला एवं बाल विकास अधिकारी और समाजसेवी मधु सिंह के लिए एक खास वीडियो मैसेज भेजा है।
एक्टर और उनकी पत्नी ने मधु सिंह और उनके बेटे यशवर्धन सिंह, जो इंदौर में वरिष्ठ पत्रकार हैं, उनसे वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत भी की। इसी बातचीत के बाद ये इमोशनल जुड़ाव बना।

हितेन और गौरी ने मधु सिंह को धन्यवाद कहने के लिए एक छोटा सा वीडियो बनाया और उन्हें भेजा। वीडियो में दोनों ने कहा कि मधु जी से बात करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने उनके सामाजिक कामों की तारीफ की और ये भी कहा कि उनसे बातचीत करना उनके लिए खास रहा। साथ ही दोनों ने जल्द ही मिलने की बात भी कही। वहीं सेलिब्रिटी कपल ने मधु सिंह को मुंबई आने के लिए इन्वाइट भी किया है।
ये वीडियो मैसेज मिलने के बाद मधु सिंह और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे मानवीय रिश्तों की एक सुंदर मिसाल बताया है।
Saba Rasool 
