ठंड के चलते रीवा के स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने किया ऐलान
कड़ाके की ठंड को देखते हुए रीवा कलेक्टर ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
प्रदेशभर में जारी कड़ाके की ठंड का असर रीवा शहर में भी देखने को मिल रहा है। ठंड की वजह से स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ MP बोर्ड, CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, इस दौरान टीचर्स को स्कूल आकर अपने रेगुलर काम करने की इजाजत दी गई है। प्रशासन ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है.
Saba Rasool 
