कृति सेनन ने बताया फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर भेदभाव, बोलीं- बराबरी का दर्जा चाहिए

एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच होने वाले अदृश्य भेदभाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई बार मेल एक्टर्स को बेहतर कार और कमरे दिए जाते हैं, जिससे फीमेल एक्टर्स को कमतर महसूस कराया जाता है।

कृति सेनन ने बताया फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर भेदभाव, बोलीं- बराबरी का दर्जा चाहिए

बॉलीवुड की टैलेंटेड और सफल एक्ट्रेसेस में शुमार कृति सेनन ने हाल ही में इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर अपनी बात खुलकर रखी है।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने कहा कि भले ही ये बातें छोटी लगें, लेकिन इनका असर गहरा होता है। उन्होंने कहा “ऐसा कई बार हुआ है जब मेल एक्टर्स को मुझसे बेहतर कार या कमरे दिए गए। बात सिर्फ कार की नहीं है... मुझे इसलिए कमतर महसूस नहीं कराना चाहिए क्योंकि मैं एक फीमेल हूं। बस बराबरी का दर्जा चाहिए।”


कृति ने आगे बताया कि उन्होंने कई बार सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर्स को टोका, क्योंकि वे फीमेल एक्टर्स को पहले बुलाकर मेल एक्टर्स को इंतजार करवाते हैं। “ उन्होंने कहा- ये छोटी बातें हैं, लेकिन इन्हीं से मानसिकता झलकती है। हमें सोच बदलनी होगी,”

 यह भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर का अनुष्का शर्मा को तंज! वायरल बयान से फिर ट्रोल हुई

ये पहली बार नहीं है इसके अलावा भी कृति gender equality के कई मुद्दों पर खुल कर बोल चुकी हैं 

कृति का फिल्मी सफर और आने वाले प्रोजेक्ट्स

कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को साबित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं: दिलवाले, राबता, बरेली की बर्फी, लुका छुपी, हाउसफुल 4, पानीपत, मिमी, शहजादा, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, और क्रू।

 यह भी पढ़ें- सुहाना खान की जमीन डील पर विवाद! बिना अनुमति खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

फिल्म "मिमी" के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) भी मिल चुका है। हाल ही में कृति फिल्म "दो पत्ती" में नजर आईं, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया। अब फैंस उन्हें आने वाली फिल्मों "तेरे इश्क में" और "कॉकटेल 2" में देखने के लिए बेताब हैं।