सिंगरौली में तहसील कार्यालय का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप ! रीवा लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई
सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त की टीम को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रिश्वत लेते तहसील कार्यलय के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है
सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त की टीम को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रिश्वत लेते तहसील कार्यलय के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक बाबू ने फरियादी से जमीन का सीमांकन कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. फरियादी ने लोकायुक्त से नायब तहसीलदार और बाबू सहित तीन लोगों की शिकायत की थी. लेकिन कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त के हत्थे सिर्फ बाबू ही चढ़ा है.
रंगे हाथ ट्रैप हुए बाबू
लोकायुक्त पुलिस ने फिलहाल रंगे हाथ बाबू को ट्रैप किया है. फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में जुट गई है. दरअसल यह कार्रवाई आज सिंगरौली जिले के सरई स्थित तहसील कार्यालय में की गई है.
राम नारायण साय ने की थी शिकायत
लोकायुक्त टीम में शामिल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी राम नारायण साय ने शिकायत दर्ज कराई थी. नायब तहसीलदार सरई, बड़े बाबू लखपति सिंह और देवेंद्र सिंह ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी. फरियादी की शिकायत के बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया और ट्रैप करवाई सुनियोजित कर आज तहसील कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
sanjay patidar 
