नए कपड़ों के लिए 5 हजार नहीं मिले, तो 16 साल की नाबालिग ने की खुदकुशी

इंदौर में 16 वर्षीय नाबालिग ने जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए मनमुताबिक पैसे न मिलने पर खुदकुशी कर ली।

नए कपड़ों के लिए 5 हजार नहीं मिले, तो 16 साल की नाबालिग ने की खुदकुशी
google

इंदौर में 16 साल की एक नाबालिग ने नए कपड़े खरीदने के लिए 5 हजार रुपये न मिलने पर खुदकुशी कर ली। वंशिका की उम्र महज 16 साल थी, उसके पिता मिश्रीलाल बरोले एक ऑटो मैकेनिक हैं। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन पर नए कपड़े पहनने के लिए उसने अपने पिता से 5 हजार रुपये की मांग की थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिता ने उसे केवल 3 हजार रुपये ही दिए।

इस बात से वह नाराज हो गई। अगले दिन बुधवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम था। वंशिका की मां, बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उस शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन नाराज वंशिका ने साथ जाने से मना कर दिया। देर रात जब परिवार वाले शादी से वापस लौटे, तो वंशिका का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज जहां वंशिका का जन्मदिन मनाया जाना था, वहीं उसकी मौत से घर में मातम पसर गया है।