इंदौर में भीषण आग, पटेल मार्केट की तीन दुकानें जलकर राख
इंदौर के पटेल मार्केट में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंदौर के पटेल मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने देखते ही देखते पास में बने मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को भी अपने चपेट में ले लिया। आग शनिवार, 28 मार्च को लगी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

आग कैसे लगी और इसकी वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग पर काबू पाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया।
View this post on Instagram
मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर मौजूद थे। हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

