MLA की बहू को लगी गोली: रूपेंद्र सिंह की पहली पत्नी घायल, दूसरी पत्नी गिरफ्तार
नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र कुमार सिंह की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह द्वारा की गई फायरिंग में पहली पत्नी योगिता सिंह को गोली लगने से घायल हो गई।
सतना। नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में 11 मई गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चल गई। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल राजपरिवार की बहू को इलाज के लिए रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से गंभीर घायल योगिता सिंह
नागौद विधायक नागेंद्र सिंह की बहू है योगिता सिंह
जानकारी के अनुसार, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे और राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह को गोली लगने से गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले सतना में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया। वर्तमान में उनका उपचार रीवा स्थित विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है।

नागौद विधायक नागेंद्र सिंह और उनके भतीजे रूपेंद्र सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय परसमनिया गढ़ी में योगिता सिंह अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बाबा राजा और उनकी पहली पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान और बातचीत के उद्देश्य से योगिता सिंह दो दिन पहले गढ़ी पहुंची थीं।

रूपेंद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी सुनीता सिंह
गुरुवार को बातचीत के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान रूपेंद्र कुमार सिंह की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने आरोपी सुनीता सिंह परिहार को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही ऊंचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद परसमनिया गढ़ी और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार
सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने योगिता सिंह का ऑपरेशन किया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों, घटनाक्रम और इस्तेमाल किए गए हथियार की वैधानिक स्थिति सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और हलचल पैदा कर दी है।
Satna | गो@ली#बारी में विधायक की बहू घायल, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
— Public Vani News (@publicvaninews) June 12, 2026
सतना जिले में हुई गोलीबारी की घटना में नागौद विधायक नागेंद्र सिंह की बहू योगिता सिंह गंभीर रुप से घायल हो गई, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया। #SatnaNews#NagodMLA pic.twitter.com/oGP1KaXdcM
Varsha Shrivastava 
