बांग्लादेश में एक और छात्र नेता को गोली मारी, बिगड़ रहे हालात
बांग्लादेश में एक बार फिर शेख हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बांग्लादेश के खुलना शहर में नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के खुलना डिविजनल प्रमुख मोतालेब शिकदार को सरेआम गोली मार दी।
ढाका: बांग्लादेश में एक बार फिर शेख हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बांग्लादेश के खुलना शहर में नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के खुलना डिविजनल प्रमुख मोतालेब शिकदार को सरेआम गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार (22 दिसंबर) को सोनाडांगा इलाके में हुई। मोतालेब शिकदार को गोली मारे जाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एनसीपी की संयुक्त मुख्य आयोजक डॉ. महमूदा मितु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि की।
शिकदार के सिर के बाईं ओर गोली लगी है उन्हें एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 32 साल के हादी इंकलाब मंच के फाउंडर थे, जिन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाई थी। इसके कारण उनकी सरकार गिर गई थी।
हादी 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। इस महीने की शुरुआत में ढाका में कैंपेन कर रहे थे, तभी उन्हें सिर में गोली मार दी गई। हादी को एक हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन बाद में उन्हें सिंगापुर शिफ्ट कर दिया गया, जहां पिछले हफ्ते उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
pushpendra 
