डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर CM मोहन यादव ने किया माल्यार्पण, जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल के लालघाटी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जुलाई को राजधानी भोपाल के लालघाटी पहुंचे। यहां आयोजित जयंती कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधायक रामेश्वर शर्मा मंत्री विश्वास सारंग पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

