Mark Zuckerberg ने माफी मांगी, PM Modi का वीडियो हटाने पर Meta को मिला था का अल्टीमेटम

PM Modi पोस्ट विवाद पर Meta और IT Ministry की बैठक, Mark Zuckerberg को संसदीय समिति ने अल्टीमेटम देकर 3 दिन में माफी मांगने को कहा था

Mark Zuckerberg ने माफी मांगी, PM Modi का वीडियो हटाने पर Meta को मिला था का अल्टीमेटम

Delhi। प्रधानमंत्री Narendra Modi का Facebook वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले में Mark Zuckerberg ने माफी मांग ली है। Meta के CEO ने भारत सरकार से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल , डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों पर माफी मांगी है।

Meta और IT Ministry के बीच अहम बैठक चली। बैठक का पहला दिन 5 अगस्त को हुआ। सरकार ने इस मामले पर जवाब लेने के लिए Meta की ग्लोबल टीम को Delhi बुलाया। इस दौरान वीडियो हटाने की वजह और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा गई।

Zuckerberg 3 दिन में बिना शर्त माफी मांगे

इस मामले में संसदीय समिति ने Meta के प्रमुख Mark Zuckerberg से 3 दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया। समिति का कहना था कि यदि तय समय में माफी नहीं मांगी गई, तो Meta को भारत में मिलने वाली कुछ कानूनी सुरक्षा और विशेष छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही थी।

क्या था पूरा मामला

PM Modi ने 23 जुलाई को अपने Facebook अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को बड़ी समस्या बताते हुए ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। यह वीडियो कुछ समय के लिए Facebook से हट गया था। बाद में Meta ने वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया।

सरकार अब यह जानना चाहती है कि वीडियो क्यों हटाया गया और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो। इसी उद्देश्य से IT Ministry और Meta के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा जारी है। वहीं, संसदीय समिति के रुख से यह साफ है कि सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।