डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Dr. Syama Prasad Mukherjee : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अनावरण किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खुरई में ₹21.11 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Dr. Syama Prasad Mukherjee : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के खुरई पहुंचें। जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें माल्यार्पण करते हुए नमन किया। 

खुरई को करोड़ों की सौगात 

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खुरई में ₹21.11 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। जिसमें मिडवे रिट्रीट का लोकार्पण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगरपालिका भवन (जन सुविधा केन्द्र) का लोकार्पण, नवीन बस स्टैण्ड पर 70 दुकानों के निर्माण एवं स्थल विकास कार्य का भूमिपूजन, भगत सिंह वार्ड में 25 दुकानों के निर्माण एवं स्थल विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल रहा। 


विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन 

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास कार्यों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर सांसद लता वानखेड़े, जनप्रतिनिधिगण,स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रभक्त

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ (Bharatiya Jana Sangh) पार्टी की स्थापना की थी। जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी है.  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  "एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।" का नारा दिया था।  जिसका सीधा संबंध जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और भारत के साथ उसके पूर्ण एकीकरण से जोड़ा जाता है। यह नारा उन्होंने देश की एकता, अखंडता और जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए दिया था।