CM Mohan Yadav की BJP नेतृत्व से मुलाकात, Renewable Energy Conference में रखा MP का विजन
New Delhi दौरे पर CM Mohan Yadav ने BJP अध्यक्ष Nitin Naveen से की मुलाकात, Renewable Energy और Tourism को लेकर कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
Madhya Pradesh के Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने New Delhi दौरे के दौरान दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने सबसे पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen से सौजन्य भेंट की। इसके बाद Lok Sabha Speaker Om Birla से मुलाकात की।

वहीं, 7th International Renewable Energy Conference and Expo 2026 में शामिल होकर प्रदेश की हरित ऊर्जा उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। दौरे के दौरान Madhya Pradesh Tourism Board (MPTB) और Tata STRIVE के बीच एक महत्वपूर्ण MoU भी हुआ।
BJP अध्यक्ष Nitin Naveen से की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने अपने New Delhi दौरे की शुरुआत BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen से सौजन्य मुलाकात के साथ की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने Lok Sabha Speaker Om Birla से भी शिष्टाचार भेंट की।

Renewable Energy Conference में रखा MP का विजन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने Union Minister for New and Renewable Energy Prahlad Joshi के साथ 7th International Renewable Energy Conference and Expo 2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने Madhya Pradesh के Green Energy Vision, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति और भविष्य की ऊर्जा रणनीति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश की Renewable Energy Capacity में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने Renewable Energy, Pumped Hydro Energy Storage और Biomass से जुड़ी नीतियों के जरिए निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश की सबसे सस्ती बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
24 घंटे Green Energy उपलब्ध कराने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा कि Madhya Pradesh आज Renewable Energy, Energy Storage और Green Industrial Development के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि Delhi Metro का संचालन भी प्रदेश में उत्पादित बिजली से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सौर और पवन ऊर्जा सीमित समय के लिए उपलब्ध होती हैं, लेकिन राज्य सरकार 24 घंटे हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि मध्यप्रदेश दुनिया के सामने यह उदाहरण पेश करना चाहता है कि चौबीसों घंटे Green Energy Supply संभव है।
Bhutan के ऊर्जा मंत्री से भी हुई मुलाकात
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने Bhutan के Energy and Natural Resources Minister H.E. Lyonpo Gem Tshering से भी सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

MPTB और Tata STRIVE के बीच हुआ MoU
दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की उपस्थिति में Madhya Pradesh Tourism Board (MPTB) और Tata STRIVE (Tata Community Initiatives Trust) के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद दोनों संस्थाओं के बीच समझौता पत्र का औपचारिक आदान-प्रदान भी हुआ।

इस समझौते का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर तैयार करना और युवाओं को प्रशिक्षण देकर पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन, हरित ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है, जिससे Madhya Pradesh देश के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।
Varsha Shrivastava 
