सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री बंद, YouTuber और सोशल मीडिया वालों पर भी रोक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश में कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, YouTuber या सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
Ayodhya GOVT Schools YouTubers Entry Ban : उत्तर प्रदेश। अयोध्या के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही YouTuber और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इस समबनध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया हैं।
बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश पर रोक
अयोध्या के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, YouTuber या सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या सक्षम अधिकारी से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।
फोटो और वीडियो बनाने पर भी प्रतिबंध
बिना अनुमति विद्यालय परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी नहीं की जा सकेगी। आदेश में कहा गया है कि कुछ बाहरी लोग स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यालय की गतिविधियों के फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। विभाग का कहना है कि इससे स्कूल में पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता है और शिक्षकों की गरिमा पर भी असर पड़ता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने को लेकर चिंता
बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक, अनधिकृत तरीके से बनाए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से विभाग की छवि भी प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से स्कूल परिसरों में बाहरी लोगों की गतिविधियों को लेकर स्पष्ट नियम लागू किया गया है। बिना अनुमति किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग करने पर भी रोक रहेगी।
स्कूलों की जांच के लिए अधिकारी पहले से नामित
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों की जांच और निरीक्षण के लिए शासन और प्रशासन की ओर से अधिकारी पहले से नामित हैं। ये अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को नियमों के अनुसार दूर कराने की कार्रवाई भी की जाती है।
पढ़ाई का माहौल बनाए रखना मकसद
विभाग ने कहा है कि आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पठन-पाठन का काम सुचारू रखना और शिक्षक पद की गरिमा बनाए रखना है। इसी को देखते हुए अयोध्या के सभी परिषदीय विद्यालयों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश तत्काल प्रभावी
नए आदेश के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति, YouTuber या सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बिना अनुमति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसी तरह बिना अनुमति फोटो या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित रहेगा। विद्यालयों को इस व्यवस्था का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deekshamehra 
