कौशल विकास से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सरकार – राज्य मंत्री गौतम टेटवाल
मध्य प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक विस्तृत पत्रकार वार्ता आयोजित कर विभाग का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठा रही है।
मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश का भविष्य युवाओं की क्षमता, कौशल और आत्मविश्वास पर निर्भर है। इसी सोच के साथ राज्य शासन युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि युवा स्वावलंबी बनकर प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विकास और सेवा के 2 वर्ष
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 22, 2025
मध्यप्रदेश की शासकीय आईटीआई में वर्ष 2025 के प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है, जो तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास और राज्य सरकार की कौशल विकास पहलों को दर्शाती है।
- श्री गौतम… pic.twitter.com/dtJHo4STQP
शासकीय ITI में प्रवेश संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि
मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार, उद्योग सहभागिता और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2025 में शासकीय आईटीआई में प्रवेश संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास और राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं की सफलता को दर्शाती है।
मंत्री ने कहा कि आईटीआई, एसएसआर ग्लोबल स्किल्स पार्क और रोजगार विभाग के समन्वित प्रयासों से युवाओं को आधुनिक तकनीक, जीवन कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे रोजगार बाजार की मांगों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों के लिए संचालित लक्षित कार्यक्रम राज्य की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।
गौतम टेटवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगे और एक सशक्त, सक्षम युवा शक्ति के माध्यम से मध्य प्रदेश ‘अध्युदय मध्यप्रदेश’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग साझेदारों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश कौशल विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है।
Varsha Shrivastava 
