BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान: Ashish Usha Agrawal को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया विभाग के संयोजक बने
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दो प्रमुख नियुक्त की, बीजेपी चीफ ने अनिल बलूनि को संवहन विभाग का समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने Anil Baluni को संवहन विभाग का समन्वयक और Ashish Usha Agrawal को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों का आदेश राज्यसभा सांसद एवं BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी Tarun Chugh ने जारी किया है।

वहीं, मध्यप्रदेश BJP में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal ने रायसेन के Brijgopal Loya को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ प्रदेश में पार्टी के मीडिया से जुड़े कार्यों और समन्वय की जिम्मेदारी अब उन्हें सौंपी गई है।

ग्वालियर से BJP की राष्ट्रीय मीडिया टीम तक का सफर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद Ashish Usha Agrawal का राजनीतिक सफर एक बार फिर चर्चा में है। ग्वालियर से शुरू हुआ उनका राजनीतिक और संगठनात्मक सफर अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले नेताओं में Ashish Usha Agrawal को राष्टीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।17 अगस्त 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा में Ashish Usha Agrawal को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी।

राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से पहले Ashish Usha Agrawal लंबे समय तक मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग की कमान संभाल रहे थे। साल 2017 में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर उनकी संगठनात्मक भूमिका शुरू हुई। इसके बाद वे प्रदेश प्रवक्ता बने और अप्रैल 2023 में उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। 2025 में प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में भी उन्हें दोबारा प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
ग्वालियर से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
Ashish Usha Agrawal मूल रूप से ग्वालियर से आते हैं। वे 2010 से ग्वालियर में भाजपा की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन से ही उनका सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा है। धीरे-धीरे उनकी सक्रियता संगठन और राजनीतिक संवाद की दिशा में बढ़ी और उन्होंने भाजपा के मीडिया विभाग में अपनी जगह बनाई।
उनका सफर पारंपरिक रूप से किसी बड़े राजनीतिक पद से शुरू नहीं हुआ, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया प्रबंधन के जरिए आगे बढ़ा। साल 2017 से भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग में उनकी लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों ने उन्हें प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल किया।
पैनलिस्ट से प्रवक्ता और फिर मीडिया प्रभारी
भाजपा में Ashish Usha Agrawal की जिम्मेदारियों का क्रम देखें तो 17 अगस्त 2017 से 13 अगस्त 2021 तक उन्होंने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में काम किया। इसके बाद 14 अगस्त 2021 से 29 अप्रैल 2023 तक वे प्रदेश प्रवक्ता रहे। 29 अप्रैल 2023 को उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर उनका काम भाजपा की ओर से मीडिया संवाद, पार्टी के पक्ष को सामने रखना, प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया गतिविधियों के समन्वय जैसे क्षेत्रों से जुड़ा रहा। चुनावी समय में मीडिया प्रबंधन की भूमिका भी इसी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन
Ashish Usha Agrawal ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा की मीडिया व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में मीडिया व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मीडिया संयोजकों की नियुक्तियां की थीं। उस समय प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर Ashish Usha Agrawal ने विधानसभा स्तर पर मीडिया नेटवर्क से जुड़ी नियुक्तियों और व्यवस्था की जानकारी साझा की थी।
शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र का अनुभव
राजनीति में सक्रिय होने से पहले आशीष ऊषा अग्रवाल का कॉरपोरेट क्षेत्र से भी जुड़ाव रहा है। उन्होंने 2003 से 2010 तक ICICI Bank और उसके समूह में विभिन्न पदों पर काम किया।
शैक्षणिक रूप से उन्होंने Great Lakes Institute of Management, चेन्नई से MBA किया है।
इसके अलावा जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से MA (Social Work & Extension Education) और B.Com की शिक्षा हासिल की है। कॉरपोरेट क्षेत्र के अनुभव के बाद उनका सार्वजनिक जीवन संगठनात्मक राजनीति, मीडिया और राजनीतिक संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ा।
सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ाव
Ashish Usha Agrawal के सार्वजनिक जीवन का जुड़ाव केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा है। उनके सामाजिक और सेवा कार्यों का भी उल्लेख मिलता है। ग्वालियर में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता रही है।

2025 में फिर मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
अक्टूबर 2025 में मध्य प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान Ashish Usha Agrawal को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश संगठन में मीडिया और राजनीतिक संवाद के क्षेत्र में उनकी भूमिका जारी रही।
2026 में भी प्रदेश मीडिया विभाग की गतिविधियों में उनकी सक्रियता बनी रही। अप्रैल 2026 में भाजपा मध्य प्रदेश ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया विभाग के सदस्यों की नई टीम घोषित की थी। यह घोषणा भी प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर Ashish Usha Agrawal ने की थी।
अब प्रदेश से राष्ट्रीय मीडिया टीम तक
17 अगस्त 2026 को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के साथ Ashish Usha Agrawal के संगठनात्मक सफर का दायरा मध्य प्रदेश से बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया। उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया था। और अब राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। इस नई भूमिका के बाद उनका काम केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के मीडिया संवाद और पार्टी की मीडिया व्यवस्था से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका होगी।

ग्वालियर से दिल्ली तक बढ़ा दायरा
Ashish Usha Agrawal के अब तक के सफर को देखें तो उनकी राजनीतिक पहचान मुख्य रूप से संगठन और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में बनी है। साल 2010 में ग्वालियर से शुरू हुई सक्रियता, 2017 में प्रदेश मीडिया विभाग में प्रवेश, प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, 2023 में प्रदेश मीडिया प्रभारी और इसके बाद राष्ट्रीय मीडिया टीम में जगह—यह उनके संगठनात्मक सफर की प्रमुख कड़ियां हैं।
आशीष ऊषा अग्रवाल: एक नजर में
• नाम: आशीष ऊषा अग्रवाल
• मूल स्थान: ग्वालियर, मध्य प्रदेश
• राजनीतिक दल: भारतीय जनता पार्टी
• वर्तमान जिम्मेदारी: भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक
• पूर्व जिम्मेदारी: भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक
• पूर्व जिम्मेदारी: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी
• मीडिया विभाग में सक्रियता: 2017 से
• प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट: 2017–2021
• प्रदेश प्रवक्ता: 2021–2023
• प्रदेश मीडिया प्रभारी: अप्रैल 2023 से आगे विभिन्न कार्यकालों में
• शैक्षणिक योग्यता: MBA, MA (Social Work & Extension Education), B.Com
• कॉरपोरेट अनुभव: ICICI Bank एवं समूह में कार्य
• चुनावी अनुभव: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 की मीडिया व्यवस्था में भूमिका
Varsha Shrivastava 
