बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की बेटी सुरभि खण्डेलवाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल स्थित निवास पहुंचकर उनकी बेटी सुरभि खण्डेलवाल के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की बेटी सुरभि खण्डेलवाल को दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बैतूल पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर जाकर उनकी सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने हेमंत खण्डेलवाल और उनके परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरभि खण्डेलवाल का असमय निधन अत्यंत दुःखद है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.