Mahira second pregnancy : माहिरा खान के आंगन में गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया के जरिए दी गुड न्यूज़

Mahira announced second pregnancy : पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को यह गुड न्यूज़ दी।

Mahira second pregnancy : माहिरा खान के आंगन में गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया के जरिए दी गुड न्यूज़

Mahira announced second pregnancy : पाकिस्तानी अभिनेत्री mahira khan दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को यह गुड न्यूज़ दी। माहिरा ने पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

माहिरा ने दी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज़

एक्ट्रेस माहिरा ने गुड न्यूज़ देने के लिए किसी बड़े फोटोशूट या ग्रैंड सेटअप का सहारा नहीं लिया, बल्कि एक क्यूट से पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी। बता दें, एक्ट्रेस इस समय काफी व्यस्त हैं। वह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। माहिरा फेस्टिवल के 'कम्युनिटी इम्पैक्ट' प्रोग्रामिंग का हिस्सा रही हैं और सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इंटरनेशनल अपीयरेंस के बीच माहिरा ने फोटो शेयर कर यह खुशखबरी दी। एक्ट्रेस माहिरा खान ने तस्वीर के साथ लिखा, 'हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।'

दूसरी शादी के बाद पहला बच्चा

माहिरा खान की दूसरी शादी के बाद यह उनका पहला बच्चा है। एक्ट्रेस ने 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के लगभग तीन साल बाद आई है। माहिरा ने इसके पहले साल 2007 में पाकिस्तानी एक्टर और डायरेक्टर अली अस्करी से शादी की थी। माहिरा ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर यह शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा अजलान अस्करी है, जिसका जन्म 2009 में हुआ था। माहिरा और अली का तलाक साल 2015 में हुआ था।

माहिरा खान का फिल्मी सफर

माहिरा पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में काम करके अपना करियर बनाया है। माहिरा के पाकिस्तानी ड्रामा 'हमसफर' ने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई। इसके अलावा माहिरा 'शहर-ए-जात', 'सदके तुम्हारे', 'बिन रोये' और 'सुपरस्टार' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी शामिल रही हैं। माहिरा ने 2017 में आई 'रईस' फिल्म से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। माहिरा ने पाकिस्तानी सिनेमा में काम करना जारी रखा और कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं। उनकी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' रही, जो भारत में रिलीज नहीं हुई थी।