मैहर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: नियमों के उल्लंघन पर 5 स्टोन क्रेशर सील
मैहर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यावरणीय अनुमति और खनिज नियमों के उल्लंघन के मामले में 5 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया. कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई हैं.
मैहर: कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स समिति ने जिले में संचालित स्टोन क्रेशरों की जांच अभियान जारी है. सोमवार को तहसील मैहर क्षेत्र में संचालित कई स्टोन क्रेशरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पर्यावरण और खनिज नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आ.
जांच के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरणीय अनुमति, वृक्षारोपण, बाउंड्री वॉल, भंडारित खनिज की मात्रा, स्वीकृत क्षेत्र, डायवर्सन की स्थिति, स्प्रिंकलर सिस्टम सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मानकों का निरीक्षण किया. जांच में कई स्टोन क्रेशर संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकेच. पर्यावरणीय और खनिज नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने पांच स्टोन क्रेशरों को सील कर ताला लगा दिया. सील किए गए स्टोन क्रेशरों में शामिल हैं.
- जय बजरंग स्टोन क्रेशर, तिलोरा
- विंध्यवासिनी स्टोन क्रेशर, बठिया
- मां शारदा स्टोन क्रेशर, रेउसा
- अन्नपूर्णा स्टोन क्रेशर, सिरमीली
- साई स्टोन क्रेशर, बठिया
जांच दल में SDM मैहर दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पर्यावरण अधिकारी जी.के. बैगा, सहायक खनि अधिकारी महेंद्र सिंह और आशुतोष मिश्रा सहित संबंधित राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी शामिल रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण और खनिज नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
shivendra 
