PM MODI का कांग्रेस पर हमला: बोले- सत्ता बदलते ही DMK की पीठ में छुरा घोंपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि DMK ने वर्षों तक कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन सत्ता का समीकरण बदलते ही कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से तीन राज्यों (कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात) के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत बेंगलुरु से करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने श्री श्री रविशंकर के 'आर्ट ऑफ लिविंग' इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना की और 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।
कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है..
बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस और डीएमके (DMK) के रिश्तों पर तंज कसा। उन्होंने कहा- DMK ने 10 साल तक केंद्र की कांग्रेस सरकार को सहारा दिया और कई बार संकट से निकाला। लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया। कांग्रेस की गारंटियां भी उतनी ही झूठी हैं जितनी उनकी बातें। पीएम ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ की सरकार जनता के काम करने के बजाय अपने अंदरूनी झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त है।
Today, the entire nation is connecting with the BJP’s development vision.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
Karnataka has always been a source of energy and strength for us. It’s a matter of time before the BJP wins here too! pic.twitter.com/HZa28N0azJ
चुनावी नतीजों का जिक्र..
बंगाल में मिला ऐतिहासिक जनादेश, पीएम मोदी ने हालिया चुनावी परिणामों को भाजपा के राष्ट्रवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल, 10 साल पहले जहाँ सिर्फ 3 विधायक थे, आज वहां भाजपा की सरकार है और 200 से अधिक विधायक हैं।
असम और पुडुचेरी..
असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार NDA की सरकार बनी है।
For the BJP, public welfare is paramount and our Mantra is ‘Sabka Saath, Sabka Vikas.’ pic.twitter.com/mECTopPzUZ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
गुजरात..
स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
तेलंगाना और गुजरात..
विकास कार्यों की झड़ी, बेंगलुरु के बाद पीएम मोदी का अगला पड़ाव तेलंगाना और फिर गुजरात होगा, जहाँ वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
तेलंगाना..
9,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स, PM MITRA पार्क: वारंगल में भारत के पहले पूरी तरह कार्यात्मक पीएम मित्र पार्क (काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन। यह 'Farm to Foreign' (खेत से विदेश तक) के विजन पर आधारित है।
सिंधु अस्पताल..
हैदराबाद में एक अत्याधुनिक कैंसर-स्पेशिलिटी और मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
NH-167 फोर-लेन..
हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के एक हिस्से का शिलान्यास, जिससे यात्रा का समय 1.5 घंटा कम होगा।
जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया..
नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत नए औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला।

