इंदौर छात्रा सुसाइड केस में सामने आया वीडियो, छात्रा ने कहा- इन्होंने मुझे पागल कर दिया..सॉरी

इंदौर में छात्रा प्रियांशी राव सुसाइड केस में पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन पिता नारायण को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर छात्रा सुसाइड केस में सामने आया वीडियो, छात्रा ने कहा- इन्होंने मुझे पागल कर दिया..सॉरी

इंदौर में छात्रा प्रियांशी राव सुसाइड केस में पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुलिस नवीन की साथी भूमि को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह आरोपी नवीन अग्रिम जमानत के लिए इंदौर आया था। कोर्ट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियांशी ने 24 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले छात्रा ने वीडियो भी बनाया था। वीडियो में छात्रा ने रोते हुए कहा कि इन्होंने मुझे पागल कर दिया, मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी। सॉरी कह कर सुसाइड कर लिया। वीडियो में वह भूमि और नवीन को सजा दिलाने की बात भी कह रही है। आत्महत्या करने के बाद मोबाइल से वीडियो और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन पिता नारायण गौर और उसकी साथी युवती भूमि को आरोपी बनाया था।

वहीं पुलिस ने बताया कि छात्रा प्रियांशी ने चेन से फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल में एक वीडियो और कई मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में प्रियांशी की नवीन और भूमि से बातचीत सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि भूमि के मोबाइल से प्रियांशी को बार-बार मैसेज और कॉल किए गए, जिनमें भूमि ने प्रियांशी को नवीन का पीछा छोड़ने के लिए दबाव बनाया था, इसके अलावा नवीन ने कैफे के एक बिजनेस में प्रियांशी से पैसे भी लगवाए थे। फिलहाल पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।