Congress Protest : सागर जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, खाली थाली रखकर जताया विरोध

Congress Protest : कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल द्वारा किए गए प्रदर्शन में सरकार पर जहरीली शराब की रोकथाम और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए गए।

Congress Protest : सागर जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, खाली थाली रखकर जताया विरोध

मध्य प्रदेश इंदौर में सागर जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं ने खाली थाली रखकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। थाली पर लिखा था “इस घर में खाना लाने वाला अब वापस नहीं आएगा।” कांग्रेस ने जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार पर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी तय करने और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

दरअसल, इंदौर के रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के सामने किया गया कांग्रेस का यह प्रदर्शन सागर जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के समर्थन में था।

कांग्रेस नेताओं ने खाली थाली के जरिए उन परिवारों का दर्द सामने रखने की कोशिश की, जिनके घर का कमाने वाला सदस्य अब कभी वापस नहीं लौटेगा। थाली पर लिखी पंक्ति ने पूरे प्रदर्शन का संदेश साफ कर दिया, “इस घर में खाना लाने वाला अब वापस नहीं आएगा।” 

कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल द्वारा किए गए प्रदर्शन में सरकार पर जहरीली शराब की रोकथाम और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने कहा कि जहरीली शराब से लोगों की मौत गंभीर और संवेदनशील मामला है, ऐसे में सरकार को जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने जिम्मेदार मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।