आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान से मिली 792 लीटर अवैध शराब, ₹5 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Indore के सांवेर में बंद मकान से 792 लीटर अवैध शराब बरामद: 5.50 लाख रुपये की अवैध शराब, 100 वाहन सहित 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का माल जब्त, लगभग 40 सैंपल अवैध शराब के जांच के लिए भेजे

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान से मिली 792 लीटर अवैध शराब, ₹5 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Indore। जिला आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

45 पेटी देशी, 31 पेटी विदेशी और 9 पेटी बीयर बरामद

आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से देशी शराब की करीब 45 पेटी, अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 31 पेटी और बीयर की 9 पेटी बरामद की गई हैं।

अब तक 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब जब्त

आबकारी अधिकारी के मुताबिक, अब तक विभाग द्वारा करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। वहीं, अब तक की कुल कार्रवाई में करीब 5 से 5.50 करोड़ रुपये का माल जब्त किया जा चुका है। इस दौरान करीब 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जिले के एंट्री पॉइंट पर लगाए गए नाके

कलेक्टर के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद जिले के सभी एंट्री पॉइंट पर नाके लगाए गए हैं। आबकारी विभाग की पूरी टीम लगातार फील्ड में रहकर कार्रवाई कर रही है। सागर की घटना के बाद विभाग द्वारा अवैध शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। अब तक करीब 40 सैंपल जांच के लिए दिए जा चुके हैं।