इंदौर में दो एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 11.52 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 11.52 ग्राम एमडी ड्रग्स (Methamphetamine) और एक बलेनो कार जब्त की है। यह कार्रवाई भंडारी ब्रिज के नीचे, MR-4 रोड पर की गई।

ये भी पढ़ें:- इंदौर में महिला ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ की ब्राउन शुगर समेत 48.5 लाख कैश बरामद
कार्रवाई में दो आरोपियों पीयूष चौहान (उम्र 20 वर्ष निवासी पटाया स्पा सेंटर इंडस्ट्री हाउस इंदौर) और सत्यम जैन (उम्र 26 वर्ष निवासी 628 नैरीमल पॉइंट इंदौर) को गिरफ्तार किया गया हैं. दोनों ने स्वीकार किया है की वो सस्ते दामों पर ड्रग्स ला कर इसे महंगे दामों में बेचने वाले थे. पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2025,NDPS एक्ट की धारा- 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं.

