शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, कुत्तों ने बनाया निवाला

शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. मेडिकल कॉलेज परिसर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, कुत्तों ने बनाया निवाला

शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. मेडिकल कॉलेज परिसर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सबसे सनसनीखेज बात तो यह रही कि नवजात के शव को आवारा कुत्तों ने नोचकर खा लिया. शव का कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत पाया गया है.

घटना उस समय सामने आई, जब लोगों ने परिसर के अंदर ही कुत्तों को नवजात के शव को खाते हुए देखा. जिसके बाद कुत्तों को किसी तरह वहां से भगाकर शव को उनके चंगुल से मुक्त कराया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पुलिस ने शव किया बरामद

मामले की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लोक-लज्जा के डर से किसी बिन ब्याही मां ने नवजात के शव को मेडिकल कॉलेज परिसर में फेंक दिया हो. हालांकि, इस मामले में एक और गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है. क्या मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते नवजात का शव परिसर में फेंका गया?