Opening Bell: कच्चे तेल की तेजी और FPI बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में रहे और कई प्रमुख शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार में कमजोरी और नकारात्मक माहौल बना हुआ है।
गुरुवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 482 अंकों की गिरावट के साथ 77,014.21 पर, जबकि निफ्टी भी 140 अंक की गिरावट के साथ 24,220 के आसपास खुला।
आज के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में IndiGo, जो लगभग 2.81% की गिरावट झेल रहा है, Axis Bank (1.95%), Shriram Finance (2.10%), Tech Mahindra और SBI Life (3%), NTPC, ICICI Bank और Bajaj Finserv के शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी दबाव में हैं।
Sensex Figure on 24 Apr, 2026 10:30 AM: 76,664.21 (via @binnyva)
— Sensex India (@bse_sensex) April 24, 2026
बाजार में गिरावट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से आई है। Crude Oil की कीमतें $119–$126 प्रति बैरल के पास पहुँचने से बाजार घबराया हुआ है। साथ ही FPIs ने पिछले सत्र में ₹2,468 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे, जिसका असर आज दिख रहा है।
सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी 77 500 पर कर रहा कारोबार

शेयर बाजार 29 अप्रैल को बढ़त के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है...पूरी खबर पढ़ें

