मऊगंज में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का किया गया सम्मान

मऊगंज में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का किया गया सम्मान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा ब्रह्माकुमारीज एवं जिला प्रशासन ने किया आयोजन

मऊगंज में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का किया गया सम्मान

राजेंद्र पयासी मऊगंज: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मऊगंज एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अगस्त 2025 में श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति पर आयोजित रक्तदान महादान अभियान के रक्तदाताओं को सम्मान पट्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और जागरूकता का वातावरण बनाते हैं।पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन ने कहा कि जब सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक मंच पर मानवता के लिए रक्तदान करते हैं, तो यह सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनता है। अपर कलेक्टर पी.के. पांडे ने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त किसी का जीवन बचा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बीके लता दीदी ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करना वास्तविक मानव सेवा है। रक्तदाता समाज के सच्चे सेवाधारी हैं।समारोह में एसडीएम ए.पी. द्विवेदी,रेड क्रॉस प्रदेश प्रतिनिधि सूर्यमणि शुक्ला, रेड क्रॉस जिला सचिव, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित ब्रह्माकुमारीज़ मऊगंज की प्रभारी बीके पूर्णिमा बहन, हनुमना प्रभारी बीके खुशबू बहन उपस्थित रहीं। मंच संचालन बीके पूर्णिमा बहन ने किया।

 इन रक्तवीरों का हुआ सम्मान  

सम्मानित होने वाले रक्तबीरों में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला मऊगंज के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पयासी, विजय जायसवाल, टी.एन. मिश्रा, विपिन पांडेय, प्रमोद साकेत, सुखवंत मिश्रा,पुलिस कर्मी संतोष मीणा, फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर राजकुमार जायसवाल एवं उनकी पूरी टीम, नितिन मिश्रा, आनंद सिंह, त्रयंबक चतुर्वेदी, रंजन सिंह, दशरथ गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अभिलाष सोनी, एडवोकेट संतोष सोनी, अमर गुप्ता, श्रीनिवास त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रोहित प्रजापति, दीपक द्विवेदी, पवन कुमार, इंदु गुप्ता, दीपक जायसवाल, सतीश मिश्रा, अंशी सिंह, कृतिका सिंह, राजकुमार कुशवाहा, भारती कुशवाहा, कृष्णा चौरसिया, सुधीर कॉल, हेमराज पांडे, रामनरेश यादव, राजीव सेन, आदित्य गुप्ता, मनीष प्रगति सिंह को सम्मानित किया गया।

फिर लगेगा रक्तदान शिविर

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी रक्तदान शिविरों में स्वयं रक्तदान करने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निकट भविष्य में पुनः विशाल रक्तदान शिविर लगाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, युवा, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग, महिला वर्ग, मजदूर वर्ग, समाजसेवी तथा सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने भाग लिया। कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।