भोपाल: पीसी शर्मा का सरकार पर हमला-“नगर निगम बदहाल, 3-टायर सिस्टम फेल”
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नगर निगमों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए.
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नगर निगमों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनावों को देखते हुए सरकार अभी से “रेवड़ी बांटने” में लगी हुई है, लेकिन इसका जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के लगभग हर नगर निगम की हालत खराब है और बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता शहरों में मूलभूत सुविधाओं- सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं से जूझ रही है. “हर शहर के अंदर जनता परेशान है, सरकार का 3-टायर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है,” उन्होंने कहा-
स्पेशल एजुकेटर और लैब टीचर हटाने पर विरोध
पीसी शर्मा ने सरकार के स्पेशल एजुकेटर और लैब (कंप्यूटर) टीचर्स को हटाने के फैसले पर भी कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार खुद को आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत बताती है, वहीं दूसरी ओर कंप्यूटर टीचर्स को हटाना पूरी तरह गलत कदम है.
नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है, ऐसे में कंप्यूटर टीचर्स को हटाना समझ से परे है. जब कंप्यूटर टीचर ही नहीं रहेंगे, तो बच्चों को तकनीकी शिक्षा कौन देगा?” उन्होंने सवाल उठाया. उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के शिक्षकों को हटाने के फैसले को भी गलत बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करती है.
सरकार से मांग
पीसी शर्मा ने सरकार से मांग की कि स्पेशल एजुकेटर और लैब टीचर्स को हटाने से जुड़े आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए. उन्होंने कहा कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है.
shivendra 
