भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का संगीत, RPF बैंड ने बांधा समां

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर RPF बैंड ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। DRM पंकज त्यागी भी कार्यक्रम में पहुंचे।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का संगीत, RPF बैंड ने बांधा समां

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल रेलवे स्टेशन का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर RPF बैंड ने संगीतमय प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और धुनों ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम में DRM पंकज त्यागी भी पहुंचे और RPF बैंड की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया। बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ समेत कई देशभक्ति धुनें प्रस्तुत कीं, जिन्हें स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ और ‘यशो लभस्व’ लोगो से तैयार किया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। यात्रियों ने यहां सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस के इस खास आयोजन की यादें संजोईं।

कार्यक्रम के आखिर में RPF बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। इस दौरान रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।