भोपाल पुलिस की गुंडागर्दी, 250 रुपए के लिए युवक को पीटा
राजधानी भोपाल में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां वर्दी के नशे में एक पुलिस जवान ने युवक के साथ जमकर मारपीट की है.
भोपाल: राजधानी भोपाल में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां वर्दी के नशे में एक पुलिस जवान ने युवक के साथ जमकर मारपीट की है. दरअसल, प्रधान आरक्षक राम अवतार धाकड़ ने स्कूटर के सर्विस सेंटर के बाहर कर्मचारी के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं आरक्षक ने युवक को घसीटकर जमीन पर गिरा दिया और लात भी मारी. इस दौरान युवक को बचाने आए अन्य साथियों के साथ भी आरक्षक राम अवतार ने धक्कामुक्की की. इस दौरान आरक्षक के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी खड़े होकर तमाशा देखते रहे.
बताया जा रहा है कि हवलदार स्कूटी के काम करवाने के लिए सर्विस सेंटर आया था. स्कूटी का काम करने के बाद कर्मचारी ने आरक्षक से ढाई सौ रुपए मांगे, लेकिन आरक्षक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कर्मचारी की लात-घूसे से पिटाई कर दी.
sanjay patidar 
