IFS अधिकारी विपिन पटेल का इस्तीफा, प्रशासनिक प्रताड़ना से तंग आकर दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश के IFS (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। प्रशासनिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।
भोपाल: मध्यप्रदेश के IFS (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। प्रशासनिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। विपिन पटेल का आरोप है कि उन्होंने विनियर मशीन लगाने के लिए NOC नहीं दी थी, इसीलिए उन्हें परेशान किया जा रहा था। इतना ही नहीं वेतन को लेकर भी उनका विवाद चल रहा था।

विपिन पटेल मध्य प्रदेश के एक भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं जो वन विभाग में जबलपुर कार्य आयोजना डीएफओ (डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के पद पर पदस्थ हैं, इसके पहले वे रीवा DFO के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
pushpendra 
