भोपाल, इंदौर और मुंबई सहित कई शहरों में आईटी की रेड
आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर और मुंबई में साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज बरामद किए हैं।
आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की है. विभाग ने 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और इंदौर के उसकी सहयोगी संस्थानों पर छापेमारी की गई है. बताया जा रहा हैं की इन ठिकानों से भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज बरामद किए गए है.

साइंस हाउस कंपनी में रेड
भोपाल के गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में 1994 के साइंस हाउस के मेन ऑफिस में छापेमारी चल रही है. सुबह 5 बजे ही आयकर विभाग की टीम साइंस हाउस पहुंची थी. मामले की छानबिन जारी है अफसर, साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रहे हैं.



