सलमान ने फैंस को दिया बर्थडे गिफ्ट, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज

सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया और बताया कि ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

सलमान ने फैंस को दिया बर्थडे गिफ्ट, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज

सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 27 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

टीजर की शुरुआत सलमान खान के दमदार डायलॉग से होती है जिसमे वो कहते हैं कि जवानों.....जख्म को मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना। इसके बाद सलमान सेना की वर्दी में नजर आते हैं और देशभक्ति संगीत माहौल को और मजबूत बना देता है।


टीजर के अगले हिस्से में सलमान खान दुश्मन सेना के सामने खड़े दिखाई देते हैं। हाथ में लकड़ी का बड़ा टुकड़ा लिए उनका अंदाज काफी जोश भरने वाला है।

फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के शहीद अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। ये उनके करियर का एकसीरियस और इमोशनल रोल बताया जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया है और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

Salman Khan Birthday: 60 साल के हुए भाईजान,पनवेल फॉर्महाउस में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

आलिया की फिल्म टली 

उधर, सलमान की फिल्म से टक्कर से बचने के लिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ ने अपनी रिलीज डेट टाल दी है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स जल्द नई तारीख बताएंगे।