सिंगरौली को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम तेज, 3 बच्चे रेस्क्यू
सिंगरौली को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प के तहत प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर गौरव बैन्ल के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने शहर में पानी वितरण कार्य की आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से काम कर रहे तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया।
कार्रवाई के दौरान बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
जांच में श्रम कानूनों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ ‘बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम’ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का कार्य न कराएं और ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

