विपक्ष ने फिर उठाए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, गौरव गोगोई ने उठाई लोकसभा में चर्चा की मांग
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, गौरव गोगोई ने की संसद में चर्चा की मांग
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
शिवेंद्र सिंह
असम में कांग्रेस की सियासी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं, और इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में डिप्टी लीडर ऑफ अपोजीशन गौरव गोगोई ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रविवार को असम कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार की तैयारियों के बीच मीडिया से बातचीत में गोगोई ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा. कि "जनता के मन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर संदेह है. और सरकार मतदाता सूची में संशोधन जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा से बच रही है.
संवेदनशील मुद्दे को टाल रही सरकार
गौरव गोगोई ने मांग की कि लोकसभा में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर चर्चा कराई जाए ताकि चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता पर जनता का भरोसा बहाल किया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस संवेदनशील मुद्दे से बच रही है और यह कहीं न कहीं बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हुई कथित गड़बड़ियों को छिपाने की कोशिश हो सकती है. जब गोगोई से पूछा गया कि सरकार का तर्क है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र निकाय है .और किसी मंत्रालय के अधीन नहीं आता, इसलिए इस पर संसद में चर्चा संभव नहीं है. तो उन्होंने इस दलील को 'बेतुका' करार दिया. गोगोई ने जोर देकर कहा. कि "मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री और सरकार करती है. ऐसे में आयोग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है. जब सरकार नियुक्ति करती है, तो जवाबदेही से कैसे बच सकती है?
मतदाता सूची में विसंगतियां: गौराव गोगोई
उन्होंने यह भी जोड़ा. कि लोकतंत्र की बुनियाद निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया है. और यदि इस पर ही सवाल उठते हैं, तो पूरे लोकतंत्र पर खतरा मंडराने लगता है. गोगोई ने कहा.कि देश में कई स्थानों पर मतदाता सूची में विसंगतियां देखने को मिली हैं और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया या जोड़ा न जाए. असम कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक से पहले हुई इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले समय में इस मुद्दे को और ज्यादा ज़ोर-शोर से उठाएगी और संसद में विपक्षी एकता के तहत इस पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाएगी.
गौरव गोगोई की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देश में लोकतंत्र और संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाता रहा है और अब चुनाव आयोग को भी इस दायरे में लाया जा रहा है. अब देखना यह होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या विपक्ष की इस मांग को गंभीरता से लिया जाएगा या नहीं.
Tuesday, 11 Aug, 2026
Monday, 10 Aug, 2026
Wednesday, 05 Aug, 2026
Sunday, 09 Aug, 2026
Thursday, 06 Aug, 2026
Thursday, 23 Apr, 2026
लगातार दूसरों के साथ या बाहरी दुनिया में व्यस्त रहने से दिमाग को शांति नहीं मिलती।...
Thursday, 30 Apr, 2026
रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी 7 दिनों तक डिजिटल-अरेस्ट किया, टेरर फंडिंग...
Monday, 10 Aug, 2026
ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप का रुख बदलता नजर आ रहा है। रिपोर्टों...
Tuesday, 11 Aug, 2026
Share Market में दबाव, Sensex 78,250 के करीब; Nifty 24,500 पर, 2 IPO में निवेश का...
Wednesday, 05 Aug, 2026
Ration Price Hike: 5 महीने में दाल, तेल और दूध समेत जरूरी राशन की 99% चीजों के दाम...
Sunday, 03 May, 2026
महासमुंद में LPG चोरी का बड़ा घोटाला उजागर: 90 टन गैस गायब, 6 गाड़ियां पकड़ाई, पेट्रोकेमिकल्स...
36 seconds ago
मध्य प्रदेश में टोरेंट ग्रुप 43 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रहा है। CM...
Sunday, 09 Aug, 2026
Shahnawaz Khan ने World Athletics U20 Championships 2026 की लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर...
Wednesday, 15 Jul, 2026
आमिर खान की सफाई: गौरी स्प्रैट से शादी के बाद विवादों में एक्टर, धर्म परिवर्तन के...
Tuesday, 11 Aug, 2026
Prashant Kishor ने जीत के 8वें दिन रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने नौकरी...

