चेन्नई एयरपोर्ट पर घटना: चलती फ्लाइट से यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर कूद लिया, गिरफ्तार

चेन्नई एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाली घटना में Air Arabia की फ्लाइट G9 471 से एक यात्री ने लैंडिंग के बाद चलती विमान का इमरजेंसी गेट खोलकर छलांग लगा दी। घटना Chennai International Airport पर हुई, जिसके बाद रनवे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा और कई उड़ानों पर असर पड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर घटना: चलती फ्लाइट से यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर कूद लिया, गिरफ्तार

रविवार सुबह चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने विमान रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ते समय इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद दिया। घटना एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 में हुई, जिसमें 231 यात्री सवार थे। सुबह करीब 3:23 बजे यह घटना घटी। पायलट ने तुरंत विमान को रोका और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

यात्री भागा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा..
कूदने के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कूदते समय यात्री घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आरोपी की पहचान: 29 वर्षीय मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।


रनवे बंद, कई उड़ानों पर असर..
घटना के बाद सुरक्षा कारणों से मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे बंद कर दिया गया, जो करीब 4:35 बजे दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान कई उड़ानों में देरी हुई। लंदन से आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। कुछ उड़ानों का संचालन सेकेंडरी रनवे से किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया।


इससे पहले वाराणसी में भी ऐसी घटना..
इससे पहले 28 मार्च को वाराणसी एयरपोर्ट पर भी एक यात्री ने लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। बेंगलुरु से आ रहे इंडिगो विमान में यह कोशिश की गई, जिसे केबिन क्रू ने रोक लिया। पायलट ने विमान को दोबारा हवा में ले जाकर सुरक्षित लैंडिंग की। आरोपी मोहम्मद अदनान को CISF ने हिरासत में लिया था।