कौन बनेगा करोड़पति में देश की बेटियों का जलवा, कर्नल सोफिया के है रानी लक्ष्मीबाई के परिवार से संबंध
15 अगस्त के खास मौके पर KBC में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की तीन महिला अधिकारी स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। शो में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में 15 अगस्त के स्पेशल शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देश की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की तीन महिला कर्नल और कमांडर को बुलाया गया है। आज रात के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली आने वाली हैं, जिन्हें देखकर देशवासियों का सर गर्व से और ऊपर उठ जाएगा।
कर्नल सोफिया के है रानी लक्ष्मीबाई के परिवार से संबंध
आज के कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड के प्रोमो भी रिलीज कर दिए गए हैं। प्रोमो में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि उनके परिवार के झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से पुराने संबंध हैं। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां बचपन में उन्हें लोरियां नहीं, बल्कि वीर गाथाएं सुनाई जाती थीं। उनका फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा है। उनकी परदादी के पूर्वज रानी लक्ष्मीबाई के साथ रह चुके हैं और उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में भी योगदान दिया है।
शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली अपने-अपने वर्क एक्सपीरियंस अमिताभ बच्चन से साझा करती हैं, जिसे सुनकर आपको अपने भारतीय होने पर गर्व होने वाला है।
View this post on Instagram

