US-Iran MoU: ट्रंप ने फ्रांस में साइन की डील, राष्ट्रपति पजशकियान ने ईरान से डिजिटल हस्ताक्षर किए
अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर साइन हो गए हैं। US President डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में MoU पर साइन किए और इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक साइन किए।
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों देशों ने एक अंतरिम युद्धविराम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने ईरान से डिजिटल माध्यम से दस्तखत किए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस दौरान मौजूद रहे। समझौते का ऐलान भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे किया गया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
Trump signs the US-Iran MoU at Versailles during a dinner with Macron. pic.twitter.com/dSkRZ4I1fW
— Iran Defence News (@FenrirWulf_x) June 18, 2026
होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, सैन्य कार्रवाई पर रोक
समझौते के तहत ईरान और लेबनान में चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनी है। साथ ही, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी भी समाप्त करेगा। माना जा रहा है कि इससे वैश्विक तेल बाजार को राहत मिलेगी और ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने में मदद मिलेगी।
President Pezeshkian and his US counterpart Trump signed the MoU between Tehran and Washington digitally and remotely. pic.twitter.com/ratIJxoeLG
— Iran in India (@Iran_in_India) June 18, 2026
ट्रंप बोले- आसान नहीं थी डील, नेतन्याहू को भी नसीहत
समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले ट्रंप ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले मौजूद लोगों से कहा, यह आसान नहीं था, मैं आपको बता सकता हूं। इस बयान को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही बातचीत और तनाव का संकेत माना जा रहा है।
???? President Donald J. Trump has SIGNED the Iran Memorandum of Understanding at Versailles in France. ???????? pic.twitter.com/JQ6qlbvFAF
— The White House (@WhiteHouse) June 17, 2026
इस बीच अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने हाल ही में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत में लेबनान में सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने सख्त लहजे में कहा, इमारतें उड़ाना बंद करो। माना जा रहा है कि अमेरिका क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।
Varsha Shrivastava 
